चांदन की बेटी को बांका थाने से नही मिल रही है मदद,पति को गिरफ्तार करने के लिए एसपी से भी मिली

बांका:चांदन की बेटी को बांका थाना की पुलिस नही कर रही है मदद, न्यायालय के आदेश पर पति को गिरफ्तार कराने एसपी तक लगा चुकी है फरियाद।प्रखंड के बिरनिया पंचायत के निलकोठी ग्राम निवासी पिंकी देवी की शादी बांका के पड़रिया निवासी प्रफुल्ल कुमार मंडल के साथ हुई थी। शादी के बाद उसे एक बच्ची प्रिया कुमारी का जन्म हुआ।बच्ची पैदा होते ही उसके पति एंव ससुराल अन्य लोगो ने मारपीट कर पुत्री के साथ भगा दिया। कई बार प्रयास के बाबजूद पति द्वारा उसे रखने से मना कर दिया।तो लाचार वश पिंकी ने बांका न्यायालय में परिवाद पत्र 1233/18,परिवाद पत्र 133/19, भरणपोषण बाद 70/19 एंव बांका महिला थाना कांड संख्या 2/21 दर्ज है।मामला दर्ज होने के बाद सभी मामले में आरोपी पति पर गिरफ्तारी वारंट से लेकर कुर्की वारंट तक न सिर्फ जारी किया गया है बल्कि थाना तक भेज दिया गया है।इतना ही नही परिवादिनी पिंकी देवी कई बार महिला थाना औऱ बांका थाना से मिल कर पति को गिरफ्तार करने की प्रार्थना कर चुकी है। पर झूठे आश्वासन के अलावे कुछ नही मिला। लाचार होकर पिंकी ने पुलिस अधीक्षक से भी गुहार लगाई है।जहां से उसे जल्दी गिरफ्तार करने का आश्वासन भर मिला है। पिंकी का कहना है कि जबतक पति की गिरफ्तारी नही होगी। उसकी समस्या का समाधान नही होगा ।वह अपने पिता के घर रह कर किसी प्रकार अपनी बच्ची को पाल रही है।

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post