No title

रजौन, बांका : गुरु पूर्णिमा के शुभ अवसर पर बुधवार को रजौन बाजार के राजवनेश्वर नाथ महादेव मंदिर स्थित वेद माता गायत्री मंदिर सह गायत्री चेतना केंद्र रजौन प्रांगण में गुरु सत्ता के सूक्ष्म संरक्षण में विविध कार्यक्रम का आयोजन हर्षोल्लास पूर्वक सम्पन्न हुआ, जिसमें प्रातः कालीन सत्र में गुरु पूर्णिमा पर्व पूजन, सामूहिक जप, पुंसवन संस्कार, गायत्री यज्ञ, मंगल आरती, प्रसादी एवं महाप्रसादी वितरण तथा संध्याकालीन सत्र में गुरु संदेश, कथा प्रवचन एवं दीप यज्ञ का आयोजन किया गया। इस दौरान मुख्यरूप से गायत्री परिवार के प्रखंड प्रतिनिधि डॉ. प्रताप नारायण सिंह, प्रखंड उप प्रतिनिधि सह प्रखंड संयोजक बद्री सिंह वानप्रस्थी, प्रखंड महिला प्रतिनिधि बबिता सिंह, प्रखंड युवा प्रतिनिधि रंजीत कुमार रंजन, उप युवा प्रतिनिधि विनीत कुमार, भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा संयोजक प्रोफेसर जयकुमार राणा, गायत्री यज्ञ संयोजक सुरेंद्र प्रसाद सिंह, आपदा प्रबंधन संयोजक प्रोफेसर जीवन प्रसाद सिंह, प्रमोद कुमार सिंह, थाना मंदिर के पुरोहित उदय चन्द्र झा, हृदय नारायण सिंह, मृत्युंजय कुमार, रघुनंदन प्रसाद सिंह, चंदा देवी, देवानंद कुमार, दुर्लभ कुमार, अवधेश कुमार झा, रामाकांत साह, वीणा देवी, रानी देवी, रीना देवी, लवली रंजन, किरण देवी, अमृता कुमारी, रूपम कुमारी, गीता देवी, अनीता देवी, पुष्पा देवी, गीतांजलि कुमारी, गुरुचरण दास सहित गायत्री परिवार के सैंकड़ों महिला-पुरुष सदस्यों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
रिपोर्ट:केआर राव

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post