जीसीबी से हटाया गया अतिक्रमण

बांका:  जिले के चांदन प्रखंड में पहली बार अतिक्रमण हटाने के लिए सीओ के नेतृत्व में बुलडोजर चलाया गया ।इसकी शुरुआत शनिवार को बिरनिया पंचायत के शेखपुरा गांव से किया गया। जहां काफी लंबे समय से सरकारी जमीन पर घर और चाहरदीवारी का निर्माण कर दिया गया था। स्थानीय लोगों की मांग पर किया मामला अंचल कार्यालय, से चलकर लोक सूचना अधिकारी, और जिला अधिकारी तक भी पहुंच गया था। सभी जगह से अतिक्रमण हटाने का आदेश हुआ था। उसी को अमल में लाने के लिए शनिवार को सीओ प्रशांत शांडिल्य और पुलिस बल की टीम जेसीबी के साथ शेखपुरा गांव पहुंची और शीतल पंजियारा,कामदेव पंजियारा, बंकू पंजियारा,बाबूलाल महतो सहित अन्य द्वारा सरकारी जमीन पर चाहरदीवारी औऱ घर बनाने वाली जमीन को पूरी तरह खाली करा दिया गया है।इस संबंध में सीओ प्रशांत शांडिल्य ने बताया कि सरकार की सभी जमीन से अब एक एक कर अतिक्रमण हटाया जाएगा।

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post