पूर्व संसद पहुंची सीताने, नृपेंद्र हत्याकांड में शामिल दोषियों को मिलेगी सजा पूर्व सांसद पुतुल कुमारी

 पूर्व सांसद पहुंची सिताने,


नृपेंद्र हत्याकांड में शामिल दोषियों को मिलेगी सजा- पूर्व सांसद पुतुल कुमारी



कटोरिया से अरविंद प्रसाद सिंह का रिपोर्ट           

                                                                      कटोरिया (बांका) नृपेंद्र हत्याकांड में शामिल एक भी दोषी नहीं बचेंगे। उन्हें सजा जरूर मिलेगी। उक्त बातें शनिवार को बांका की पूर्व सांसद पुतुल कुमारी ने शनिवार को अपने निजी कार्यक्रम के तहत चांदन प्रखंड के सीताने गांव में कही। पूर्व सांसद नृपेंद्र के चाचा कार्यकर्ता सुरेन्द्र सिंह एवं अन्य परिजनों को सांत्वना देने पहुंची थी। इस दौरान उन्होंने नृपेंद्र की पत्नी सहित घर के अन्य सदस्यों से मिलकर उनका ढाढस बंधाया। उन्होंने कहा कि इस हत्याकांड में शामिल दोषियों की पहचान तक अब तक नहीं हो पाना दुखद है। घटना के इतने महीने बाद भी पुलिस अब तक घटना का उद्भेदन नहीं कर सकी है। इसको लेकर उन्होंने झारखंड के डीजीपी से बात कर जल्द ही इस घटना में शामिल अपराधियों की गिरफ्तारी करवाने का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि जब तक दोषी नहीं पकड़ा जाएगा मैं चैन से नहीं बैठूंगी। बता दें कि गत 21 अक्टूबर की देर शाम देवघर जिले के मोहनपुर थाना क्षेत्र के रामजोरिया पुल के पास अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। नृपेंद्र मैथन टीएमटी कंपनी में काम करता था। काम के सिलसिले में ही वह रामगढ़ गया था, जहां से वापस देवघर आने के क्रम में उसकी हत्या कर दी गई थी। लेकिन घटना के 8 महीने बीत जाने पर भी पुलिस के हाथ अब तक खाली है।। इस मौके पर पूर्व सांसद के साथ पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष अनिल सिंह, ठाकुर राजकुमार सिंह, पूर्व पार्षद विक्रम प्रताप सिंह, पूर्व मुखिया जयप्रकाश वर्णवाल, पूर्व पंसस डॉक्टर नवाब अंसारी, रौशन पासवान, श्यामानंद सिंह, ध्रुव सिंह, सरपंच पति प्रदीप रमानी, मिथिलेश सिंह, रवि सिंह, कुंदन सिंह, नंदू जी, पिंटू राय, शाहनवाज आदि उपस्थित थे।

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post