अंग्रेजी शराब बरामद तस्कर फरार

 अंग्रेजी शराब बरामद, तस्कर फरार


कटोरिया से अरविंद प्रसाद सिंह का रिपोर्ट           

                                                                      कटोरिया (बांका)  कटोरिया थाना क्षेत्र के आरपाथर- बूढ़ीघाट मुख्य मार्ग पर आरपाथर जंगल के समीप शुक्रवार देर रात कटोरिया पुलिस ने अंग्रेजी शराब बरामद की। इस अभियान में थानाध्यक्ष नीरज तिवारी, अनि महेश झा सदलबल शामिल थे। जानकारी के अनुसार आरपाथर जंगल के पास सामने से आ रहे एक बाइक पर सवार दो युवक पुलिस की गाड़ी को देख झोले को सड़क पर फेंककर जंगल के रास्ते भाग गया। संदेह होने पर पुलिस ने जांच की तो झोले से 27 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद की गई। पुलिस द्वारा थाना में मध निषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया।

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post