बाइक एवं पैसे की छिनतई का आरोप
कटोरिया से अरविंद प्रसाद सिंह का रिपोर्ट
कटोरिया (बांका) जामताड़ा जिले के कर्माटांड़ थाना निवासी कठबरारी गांव निवासी शंकर मंडल के पुत्र छेदन मंडल द्वारा कटोरिया थाना में आवेदन देकर छिनतई का आरोप लगाया गया है। जिसमें बेलहर थाना क्षेत्र के विशनपुर गांव के अवधेश साह के पुत्र कुंदन साह को नामजद अभियुक्त बनाया है। आवेदक ने बताया है कि शुक्रवार को वह अपने ससुराल बूढ़ीघाट आया था। जहां साथ में खाना खाने के बाद नामजद अभियुक्त ने आवेदक को जंगल की ओर ले गया। जंगल में ले जाने के बाद चाकू का भय दिखाकर नामजद अभियुक्त ने आवेदक से 20 हजार रुपए नगद एवं बाइक छीन लिया। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।