भूमि विवाद को लेकर मारपीट
कटोरिया से अरविंद प्रसाद सिंह का रिपोर्ट
कटोरिया (बांका) कटोरिया थाना क्षेत्र के बड़वासनी पंचायत के हिंडोलावरण गांव में भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट का मामला सामने आया है। घटना को लेकर गांव के मुकेंद्र कुमार ने थाना में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसमें हिंडोलावरण गांव के ही सरजू यादव, छोटन यादव, मुन्ना यादव सहित 8 लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया है। जिसमें आवेदक ने बताया है कि वह अपने हिस्से के जमीन पर खेती कर रहा था। इसी दौरान नामजद सभी अभियुक्त आए तथा गाली- गलौज करने लगे। मना करने पर नामजद अभियुक्तों ने आवेदक के पिता रंजीत यादव को लाठी डंडे से मारपीट कर जख्मी कर दिया। वहीं आवेदक के साथ भी मारपीट की। हो- हल्ला सुनकर बहन बचाने आई तो उसके साथ भी मारपीट की एवं अभद्र व्यवहार किया। आसपास के ग्रामीणों के आने पर नामजद अभियुक्त मौके से भाग गया। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।