बकरीद पर्व को लेकर कटोरिया थाना परिसर में शांति समिति की बैठक

 बकरीद पर्व को लेकर कटोरिया थाना परिसर में शांति समिति की बैठक                                               

                                                                                       


कटोरिया से अरविंद प्रसाद सिंह का रिपोर्ट             

                                                                                       आगामी बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने को लेकर रविवार को कटोरिया थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता थानाध्यक्ष नीरज तिवारी ने की। बैठक में दोनों समुदायों के जनप्रतिनिधियों, बुद्धिजीवियों सहित कई गणमान्य लोगों ने भाग लिया।  थानाध्यक्ष ने दोनों समुदायों के लोगों को अपने-अपने दायित्व का निर्वाहन करते हुए शांति माहौल में पर्व सम्पन्न कराने की अपील की। उन्होंने कहा कि पर्व के दौरान गड़बड़ी फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने पर्व के दौरान किसी भी तरह के उपद्रव नहीं होने देने की बात कही। मौके पर सभी ने एक स्वर में प्रशासन की मदद करने की बात कही। इस मौके पर पंसस मनोज कुमार दास, मुखिया पति अखिलेश्वर यादव, दामोदर रजक, मो जलालुद्दीन, मीर अख्तर अली, ताहिर मियां, गयासुद्दीन अंसारी आदि उपस्थित थे।

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post