31 लीटर शराब के साथ एक गिरफ्तार

 बांका:थाना पुलिस द्वारा रात्रि गस्ती के दौरान चांदन पंचायत के धावा गांव से 31 लीटर देशी शराब और 25 किलो फुला हुआ महुआ के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। बताया जाता है कि पुलिस टीम का नेतृत्व स अ नि गोरखनाथ राम कर रहे थे। उन्हें किसी चौकीदार से जानकारी मिली कि धावा गांव में बीरेंद्र मुर्मू के घर के पीछे शराब रखा है। जिसे वह चोरी से बेचता है। इसी सूचना पर धावा गांव जाकर पुलिस ने बीरेंद्र मुर्मू के घर के पीछे एक झाड़ी से 10-10 लीटर का दो प्लास्टिक गैलन बरामद किया जबकि घर मे एक लीटर और 25 किलो फुला महुआ बरामद किया है।जिसे उसी जगह नष्ट कर दिया गया। लेकिन ग्रामीणों का कहना है कि आरोपी के घर से सिर्फ तीन लीटर देशी शराब बरामद किया गया है। लेकिन पुलिस ने उसे 31 लीटर बना दिया है।इसलिए किसी भी ग्रामीण ने पुलिस की जप्ती सूची पर हस्ताक्षर नही किया है। जबकि थानाध्यक्ष नसीम खान ने इस बात का पूरी तरह खण्डन किया है। और कहा कि बरामद हुए शराब की जप्ती सूची बरामद वाली जगह पर ही बनती है।


Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post