अशोक बने दूसरी बार राजद प्रखंड अध्यक्ष

 बांका:चांदन राजद प्रखंड अध्यक्ष के रूप में  लगातार दूसरी बार सर्वसम्मति से अशोक प्रसाद यादव का चयन किया गया। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार शुक्रवार को प्रखंड मुख्यालय के निरीक्षण भवन में प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी राजहंस पंडित की उपस्थिति में यह चुनाव सम्पन्न हुआ। इस बैठक में प्रखंड के सभी 17 पंचायतों के कार्यकारिणी सदस्य,डेलीगेट सदस्य सहित अन्य उपस्थित थे। चुनाव प्रक्रिया की घोषणा के बाद अध्यक्ष पद के लिए एक मात्र उम्मीदवार ने अपना नामांकन दाखिल किया। जिसके बाद निर्वाची पदाधिकारी ने ने अशोक प्रसाद यादव के अध्यक्ष होने की घोषणा कर दिया। नये अध्यक्ष का फूल माला के साथ भरपूर स्वागत किया गया।वही अशोक प्रसाद यादव ने कहा कि राजद ने दूसरी बार मुझपर भरोसा कर मुझे यह दायित्व सौपा है। और मै अपनी पूरी टीम को एक साथ लेकर पार्टी को मज़बूत बनाने में कोई कसर नही रखूंगा। इस अवसर पर पलटन यादव, सुरेश यादव, मिठन प्रसाद यादव, आशुतोष कृपा मूर्ति, तुलसी रजक,  विनोद यादव, खुर्शीद अंसारी, पवन यादव, गोविंद यादव,  मुखिया शंभू यादव भी उपस्थित थे। इसी बैठक में चुनाव के बाद 


ललिता देवी को  राष्ट्रीय जनता दल  की सदस्यता दिलाई गई।


Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post