पेयजल की समस्या से जूझ रहे करसोप के ग्रामीणों ने बीडीओ को घेरा

 दिव्यांशु राठौर की रिपोर्ट



शंभुगंज (बांका) : प्रखंड क्षेत्र में पेयजल दिन - प्रतिदिन गंभीर समस्या बनते जा रही है।जलस्तर नीचे जाने से अधिकांश गांवों में कूंआ सुख चुकी है , और चापानल जबाव दे गई।लोगों को पीने के लिए पानी भी नसीब नहीं हो रहा है। इस क्रम में पेयजल की समस्या से जूझ रहे करसोप पंचायत के वार्ड संख्या चार , पांच , छह एवं सात के ग्रामीणों ने प्रखंड मुख्यालय पहुंच बीडीओ का घेराव किया।शुक्रवार की सुबह उक्त चारो वार्ड के करीब दो सौ से भी अधिक लोग गोलबंद होकर प्रखंड मुख्यालय पहुंचे।जहां बीडीओ को कार्यालय में न देख ग्रामीणों का आक्रोश और अधिक बढ़ गया।सभी लोगों ने बीडीओ आवास को घेर लिया।उस वक्त बीडीओ तिलडीहा मंदिर दुर्गा पूजा की विधि - व्यवस्था देखने गए थे ।घेराव की सूचना मिलते ही आनन - फानन में मुख्यालय पहुंचे , और किसी तरह आक्रोशित लोगों को समझा - बुझाकर शांत किया ।ग्रामीण अजय तांती , बबलू तांती , दिलीप मंडल , बेबी देवी , डेजी देवी , हेमा देवी , सरिता देवी , रूबी देवी सहित अन्य ने बताया कि वार्ड चार , पांच , छह , सात प्रखंड मुख्यालय से महज एक किलोमीटर की दूरी पर है।जिसमें तांती टोला , ठाकुर टोला इत्यादि अन्य जगहों पर नल - जल योजना की कोई झलक तक नहीं है।बताया कि पीएचइडी विभाग द्वारा करीब तीन साल पहले पाइप - लाइन तो बिछाया , लेकिन आज तक एक बुंद भी पानी लोगों को नहीं मिल रहा है।जिसका परिणाम है कि ग्रामीण आधे किलोमीटर दूर बहियार से बंहगी पर पानी ढो कर लाते हैं , और किसी तरह जान बचा रहे हैं।पिछले एक सप्ताह से जलस्तर में कमी होने से काफी परेशानी बढ़ गई है। ग्रामीणों ने पानी पीने के लिए अविलंव वैकल्पिक व्यवस्था करने की मांग की है। साथ ही ग्रामीणों ने बताया कि यदि अविलंव समस्या समाधान नहीं की गई तो आंदोलन तेज होगा।इस संबंध में बीडीओ प्रभात रंजन ने बताया कि पीएचईडी विभाग के जेई के अलावे जनप्रतिनिधियों से बात कर जल्द ही समस्या समाधान होगा।इसके पहले सगुनी के ग्रामीणों ने पेयजल की समस्या पर प्रदर्शन किया।यह स्थिति कमोवेश प्रखंड के सभी गांवों की है।


Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post