दिव्यांशु राठौर की रिपोर्ट
शंभुगंज ( बांका ) : दीपावली , कालीपूजा एवं छठ महापर्व को शांति पूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए शुक्रवार को थाना परिसर में थानाध्यक्ष पंकज कुमार राउत की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई ।जिसमें पर्व - त्योहार को शांति और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की। वहीं उपस्थित डीपीआरओ सह प्रखंड प्रभारी रंजन कुमार चौधरी ने बताया कि दीपावली भाईचारे का त्योहार है। इसे मिलजुलकर शिद्धत से मनाएं।बीडीओ प्रभात रंजन ने बताया कि दीपावली पटाखों से नहीं बल्कि दीप और फूलझड़ियों से मनाएं।थानाध्यक्ष ने बताया कि पर्व - त्योहार में अक्सर अफवाहें फैलती है।इसलिए अफवाह से लोगों को बचने की जरूरत है ।बताया कि अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। मौके पर प्रखंड प्रमुख सुमन कुमार सुमन, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष भानू प्रताप , राजद के घनश्याम शर्मा , मनोज कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित थे।