बांका: अपना घर हर व्यक्ति का सपना होता है। लेकिन अगर अपनी मेहनत से बनाये घर पर ही कोई आफत आ जाय तो उस परिवार पर आफत ही आफत हो जाता है। 30 बर्षो से जिस मकान में अपने पूरे परिवार के साथ खुशी पूर्वक रह रहे थे।उसी घर के टूटने की खबर सुन कर मकान मालिक की मौत हो गयी। मामला चांदन प्रखंड के आनंदपुर ओपी का है। जहां स्थानीय कुसुमजोरी निवासी अरविंद पोद्दार द्वारा कटोरिया देवघर मुख्य मार्ग पर डोमासी गांव के पास अपनी मेहनत से जमीन खरीद कर 30 बर्ष पूर्व घर बना कर अपनी विधवा मां और पूरे परिवार के साथ खुशी पूर्वक रह कर बैटरी की दुकान चलाकर अपना परिवार पाल रहा था। इसी बीच बुधवार एन एच 333 ए बरबीघा से पंजवारा रोड चौड़ीकरण को लेकर कटोरिया में बाईपास भूमि का नापी चल रहा था। नापी के दौरान अरविंद पोद्दार घर मकान टूटने की संभावना को लेकर मृतक सदमे में चला गया जिससे बुधवार की रात अपने दुकान की साफ सफाई करने के पश्चात खाना खाकर जब सोने गया तो मध्य रात्रि को अचानक हृदयगति रुक गयी। जब तक स्वजन को यह समझ में आती और उसे लेकर कटोरिया अस्पताल आये तबतक उसकी मौत हो चुकी थी। जहां चिकित्सक डां सकलदेव मंडल ने उसे मृत घोषित कर दिया।है तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। मृतक अरविंद पोद्दार का आकस्मिक मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है।
अपनी मेहनत से बनाये आशियाना को टूटने की खबर सुन हृदयगति रुकने से दुकानदार की मौत
byआमोद कुमार दुबे
-
0
