डीएवी के छात्रों ने दिवाली से पहले "घरौंदा" बना कर दिखाया प्रतिभा

पंकज सिंह की रिपोर्ट
संग्रामपुर (मुंगेर):मुंगेर जिला अंतर्गत संग्रामपुर प्रखंड के रामपुर में स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल में दिवाली से पहले धनतेरस के दिन घरौंदा प्रतियोगिता का आयोजन करवाया गया, टॉप 3 घरौंदा को प्रधानाचार्य के द्वारा पुरुस्कृत भी किया गया, स्कूल के प्रिंसिपल विलास पोद्दार से हुई खास बातचीत में उन्होंने बताया कि विद्यार्थियों के प्रतिभा को निखारने के लिए समय-समय पर इस तरह के कई प्रतियोगिताओं का आयोजन करवाया जाता है। मौके पर मौजूद विद्यालय के शिक्षक विभास सिंह ने कहा कि प्रतियोगिता सीसीए के अंतर्गत करवाया जाता है, साथ ही सर्वश्रेष्ठ प्रतिभागियों को चुनकर उन्हें पुरस्कार दिया जाता है। हालांकि हाल ही में कराए गए घरौंदा प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों के प्रतिभा को निखारना और विद्यालय में दिवाली मनाना रहा, प्रतियोगिता में सभी शिक्षकों का भरपूर सहयोग रहा लिहाजा विद्यार्थियों ने भी घरौंदा बनाने में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।

विद्यालय की ओर से प्रथम पुरस्कार क्लास 9 की वर्षा कुमारी और  ऋष्टि कुमारी  को दिया गया, द्वितीय पुरस्कार क्लास 6की दिव्य कुमारी और रिया कुमारी_ को, तो वही क्लास 1 सूबी कुमारी और रिया कुमारी  ने तृतीय स्थान हासिल किया,  इस मौके पर सुनील शर्मा, रविंद्र कुमार, विपुल सिंह, अंजू पोद्दार, दीनानाथ मिश्रा, धर्मवीर कुमार,  पीयूष कुमार ,अमित कुमार, खुशी कुमारी, नेहा कुमारी, भावना कुमारी, जुली कुमारी, काजल कुमारी और नैनाक्षी कुमारी के साथ नूतन कुमारी जैसी शिक्षका व सभी शिक्षक मौजूद रहे।

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post