दिव्यांशु राठौर की रिपोर्ट
शंभूगंज (बांका) : सुखाड़ जैसी आपदा को लेकर सरकार से लेकर जिला प्रशासन गंभीर हैं। इसके विपरीत प्रखंड में मनरेगा कार्यक्रम पदाधिकारी आपदा कार्यों में कोई दिलचस्पी नहीं दिखा रहे हैं। दीपावली और छठ के पहले सुखाड़ आपदा की राशि किसानों के खाते में पहुंचे, इसके लिए जिला पदाधिकारी ने विशेष अभियान चलाकर रविवार को भी सभी नोडल पदाधिकारी से लेकर डाटा आपरेटरों को सम्पूति पोर्टल पर काम करने के लिए पत्र जारी कर दिया। इसके बाद भी मनरेगा पीओ अमीत कुमार का कोई ठिकाना नहीं रहा । पीओ को अनुपस्थित देख जब डीपीआरओ रंजन कुमार चौधरी ने पूछा तो पीओ ने रजौन में ड्यूटि करने की बात कही । जब रजौन के बीडीओ से पता किया तो वहां भी गायब मिले। इस पर डीपीआरओ भड़क गए और इसकी शिकायत डीएम से करने की बात कही है। बताया कि सुखाड़ के लिए पीओ को दो पंचायत मालडीह और भरतशीला का प्रभार दिया गया । उक्त दोनों पंचायतों में पोर्टल पर काम काफी धीमी है। इसके बाद भी पीओ पर कोई प्रभाव नहीं है। इस संबंध में मनरेगा पीओ अमीत कुमार से पूछने पर बताया कि समय पर जानकारी नहीं मिलने के कारण विलंब से मुख्यालय पहुंचे हैं।
