भागलपुर माउंट असिसि स्कूल के प्राचार्य शराब के नशे में गिरफ्तार

बांका: बांका की भलजोर बौसी चेक पोस्ट पर उत्पाद विभाग की टीम ने शुक्रवार देर रात विशेष अभियान चलाकर झारखंड से बिहार आने वाले 16 शराबियों को गिरफ्तार किया। इसमें मुख्य रूप से भागलपुर के प्रसिद्ध सेंट फ्रांसिस आश्रम तिलका मांझी के कुरियन पीएम फादर मैथ्यू फ्रांसिस और उसके साथ जैकाब उर्फ याकूब डुंगडुंग भी पकड़े गए। जिन्हें पुलिस द्वारा बांका न्यायालय लाकर तीन-तीन हजार का जुर्माना देकर छोड़ दिया गया। इसमें कुरियन टी एम मिशनरी माउंट एसिसी स्कूल के प्राचार्य बताए जाते हैं। दोनों शराब के नशे में झारखंड से भागलपुर जा रहे थे। चेक पोस्ट पर ब्रेक एनालाइजर मशीन से जांच में शराब की पुष्टि होने गिरफ्तार किया गया था। इतने बड़े स्कूल के प्राचार्य के गिरफ्तार होने के कारण हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा। फादर की पहुंच ऐसा रहा कि उत्पाद अधीक्षक तक को नाम बताने में मीडिया को करीब 20 घंटे से अधिक का समय लगा। पुलिस को नौकरी लेने की धमकी दी थी। उनके लिए कमरे में सोने की व्यवस्था भी की थी। लेकिन पुलिस ने इस बात से साफ इंकार  कर दिया। इसके अलावा अन्य गिरफ्तार आरोपी को भी न्यायालय लाकर जुर्माना देने के बाद छोड़ दिया गया ।भागलपुर के इस शख्स की गिरफ्तारी की चर्चा सभी जगह खुले रुप में हो रही है ।

भागलपुर के इस  विद्यालय पर क्या प्रभाव पड़ेगा यह तो आने वाला समय ही बताएगा।
ज्ञात हो कि जिलाधिकारी आंशूल कुमार के आदेश पर रोजाना सभी झारखंड सीमा पर विशेष रूप से शराबियों औऱ शराब पीकर आने वाले कि जांच हो रही है।

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post