12 नबम्बर को महाआरती

बांका:

  चांदन प्रखंड मुख्यालय स्थित दुर्गामंदिर परिसर में महाआरती के 10 वे वार्षिकोत्सव पर शनिवार को महाआरती का आयोजन किया गया है। दो बर्ष से कोरोना काल के कारण महाआरती का रूप काफी छोटा कर दिया गया था। लेकिन इस बर्ष इस महाआरती का रूप काफी बड़ा होने वाला है। इस कार्यक्रम में दुर्गा मंदिर को भव्य रूप से सजाया जाता है साथ ही साथ आसपास के दर्जनभर गांव से महिला पुरुष भक्त उपस्थित होकर इस महाआरती का आनंद लेते हैं इसके लिए पूजा समिति के सदस्य कई दिनों से तैयारी में जुट गए हैं समिति के सचिव अशोक कुमार शर्मा और अध्यक्ष विक्रम कुमार दुबे ने बताया कि इस वर्ष महाआरती में अधिक भीड़ होने की उम्मीद है इसके लिए प्रशासन को भी सूचना दे दी गई है जिससे किसी भी प्रकार की घटना को रोका जा सके।

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post