संग्रामपुर (मुंगेर) दो जिला को जोड़ने वाले मार्ग में पुल निर्माण का कार्य शुरू कर दिया गया है । यह पुल बदुआ नदी के गढ़ी मोहनपुर एवं सहौडा बीच में बनने का कार्य संवेदक द्वारा कराया जा रहा है । इस पुल निर्माण से जहां मुंगेर जिले के सहौडा, गोविंदपुर, बैजनाथपुर, जनकपुर, चांदपुरा, बलिया आदि को बांका जिले से सीधा संपर्क हो जाएगा वही बांका जिले वासी को निकटतम बाजार के लिए तारापुर एवं संग्रामपुर जाने में काफी सुविधा होगी। इस पुल से खेसर एवं संग्रामपुर की दूरी को कम कर देगा। जहां बरसात के दिनों में दोनों जिले के वासियों का आवागमन बंद हो जाया करता था वही इस पुल के बनने से काफी सुविधा होगी ।
बदुआ नदी मे सहौडा एवं गढ़ी मोहनपुर पुल का निर्माण हो इसके लिए कई गांवों के लोगों ने काफी संघर्ष किया है, खासकर युवाओं का बहुत बड़ा योगदान रहा है वही संवेदक ने बताया कि पुल निर्माण का कार्य तेज गति से करा कर समय पर पूरा कर लिया जाएगा
