बिचौलिया से फरियादी परेशान

बांका: चांदन प्रखंड कार्यालय एंव अंचल कार्यालय में एक बार बिचोलिये की बाढ़ आ गयी है। जिस कारण किसी भी कार्य के लिए आने वाले फरियादी को काफी परेशानी होती है। नये बीडीओ आने के बाद इस परिसर में बिचौलिया औऱ छुटभैये नेताओ की कमी देखी गयी थी। लेकिन अब एक बार फिर अंचल,प्रखंड के सभी कार्यालय में कभी भी बिचौलिया औऱ छुटभैये नेताओ का कई कई धंटे तक जमाबड़ा रहता है। जिससे हर फरियादी की फरियाद का आवेदन विपक्षी को मिल जाता है। उसके बाद किसी न किसी बिचौलिया की जेब गर्म हो जाती है। ऐसा ही नजारा थाना में भी दिखाई देता है।जहां आवेदन पहुंचने के पूर्व ही आरोपी को पता चल जाता है कि उसके खिलाफ थाने में अंचल में या प्रखंड में आवेदन आया है।उसे रफा दफा करवाने के लिए एक मोटी रकम भी वसूली जाती है। इसकी जानकारी विभाग के पदाधिकारी को भी होती है।पर उनकी लगातार चुप्पी से बिचौलिया औऱ छुटभैये नेता की जेब गर्म हो रही है।इस संबंध में बीडीओ राकेश कुमार ने बताया कि कार्यालय आने से किसी को कैसे रोका जा सकता है।लेकिन अगर कोई किसी तरह की वसूली करता है तो उसकी जानकारी होने पर कुछ किया जा सकता है।

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post