दिव्यांशु राठौर की रिपोर्ट
शंभूगंज(बांका): कृषि प्रोद्योगिकी प्राधिकरण आत्मा बांका के द्वारा ई- किसान भवन में शुक्रवार को प्रखंड स्तरीय रबी कर्मशाला सह प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्घाटन बीडीओ प्रभात रंजन, जिला परिषद सदस्य शंभुगंज पश्चिमी प्रीतम साह एवं पंसस अनिल मंडल द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता बीएओ चितरंजन चौधरी एवं संचालन किसान सलाहकार विवेकानंद विवेक ने किया। कार्यक्रम में सहायक कृषि निदेशक अभियंत्रण मनटुन कुमार , प्रखंड मत्स्य पदाधिकारी शिवनारायण शर्मा, पशु चिकित्सक डॉ सुनील कुमार सुमन सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे। कार्यक्रम में उपस्थित किसानों को आधुनिक व वैज्ञानिक तरीके से खेती करने की अपील किया गया। ताकि कम खर्च में अधिक पैदावार हो सके। रबी महाअभियान 2022 के तहत आयोजित कार्यक्रम में जिला से आये विभाग के वरीय पदाधिकारी ने भी कई अहम जानकारियां दी। कृषि कर्मशाला सह प्रशिक्षण शिविर में कृषि की उन्नत व आधुनिक तकनीक को अपनाकर कैसे कम लागत में अधिक उत्पादन प्राप्त किया जा सके,इस बिषय पर विस्तृत जानकारी दी गई। वहीं कृषि यांत्रिकीकरण, मत्स्य पालन, पशु चिकित्सा संबंधी अन्य जानकारी दी गई। बीएओ चितरंजन चौधरी ने कृषि विभाग में रबी मौसम में उपलब्ध योजनाओं के बारे में जानकारी दी। कम लागत में अधिक उपज प्राप्त करने के लिए समय में बुआई, जीरो टिलेर मशीन से खेती, सुक्ष्म सिंचाई का प्रयोग आदि के संबंध में विस्तृत रूप से जानकारी दी गई। इस मौके पर पंचायत समिति सदस्य राजमणि देवी, मनटुन राम, किसान गोबिंद सिंह, लड्डू सिंह,प्रभुनाथ सिंह, सुधीर कुमार सिंह, रंजीत कुमार, अशोक ठाकुर, कर्मवीर तांती, बशिष्ट यादव, बालेश्वर शर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधि, कृषि कर्मी उपस्थित थे।
