पंकज सिंह की रिपोर्ट
संग्रामपुर (मुंगेर) 11 नवंबर को जदयू ने जनसंपर्क संवाद यात्रा कार्यक्रम किया। प्रखंड के नवगाई ग्राम स्थित स्टेडियम मैदान में जनसभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जदयू प्रदेश महासचिव लोक प्रकाश सिंह ने की एवं मंच संचालन ठाकुर अनुरंजन सिंह ने किया। एम एल संजय सिंह के नेतृत्व में उपस्थित क्षत्रिय समाज के नेता विजय सिंह, पूर्व सांसद मीना देवी, प्रदेश महासचिव छोटू सिंह, ओमप्रकाश सेतु आदि का जदयू कार्यकर्ताओं ने अंग वस्त्र के साथ माला पहनाकर स्वागत किया, भागलपुर बांका क्षेत्र के एम एल सी विजय सिंह ने जदयू कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि राजपूत समाज को जितना सम्मान नीतीश कुमार ने दिया है इतना सम्मान कभी किसी ने नहीं दिया। श्री सिंह ने आग्रह कर कहा हम लोग आपस में एकता बनाए रखें, तभी हमारी शक्ति का एहसास विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं को होगा। पूर्व सांसद मीना सिंह ने कहा कि पूर्व सांसद मीना सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार ने दो बार सांसद बनाकर सम्मान देने का काम किया। अपने पति की मौत के बाद वह चुनाव लड़ना नहीं चाहती थी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने स्वयं आकर चुनाव लडने के लिए कहा और खुद चुनाव की कमान संभाल कर सांसद भेजा। नीतीश कुमार विकास में विश्वास रखने वाले नेता हैं, उनकी सोच हमेशा रचनात्मक रही है, हुए समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चलना चाहते हैं। उनके नेतृत्व में राज्य में चौमुखी विकास हुआ है। आने वाले समय में अगर वह देश के प्रधानमंत्री बनते हैं तो बिहार के साथ साथ अन्य सभी पिछड़े राज्यों का बेहतर विकास होगा।
जनसंपर्क संवाद यात्रा के नेतृत्व करता एम एल सी संजय सिंह ने कहा कि क्षत्रिय समाज हमेशा राष्ट्रहित और मानवता के प्रति समर्पित रहा है, हमने बलिदान देकर हमेशा ही देश का मान सम्मान और गौरव बढ़ाया है। हम काम में विश्वास रखते हैं। बीते तारापुर विधानसभा उपचुनाव में उन्होंने जनता से सात सड़कों के निर्माण कराए जाने का वादा किया था, जिसे पूरा कर लिया गया। प्रदेश में हमारी आबादी 8% से कम नहीं है, एकजुट होकर निर्णय नहीं ले पाने के कारण हम कमजोर हो रहे हैं उन्होंने कहा कि खुली मुट्ठी कमजोर होती है। वही जब मुथी बंध जाती है तो ताकत आ जाती है। संगठित होकर हमें क्षत्रिय समाज के हित के साथ-साथ समाज के हर कमजोर व्यक्ति के लिए कार्य करना है। सभा में शामिल जदयू नेता ओमप्रकाश सेतु, प्रखंड अध्यक्ष कमलनयन सिंह, मुखिया सारिका सिंह, सामाजिक कार्यकर्ता ललन सिंह व्याख्याता शिशिर कुमार सिंह, दिलजीत सिंह बिट्टू, शंभूगंज प्रखंड प्रमुख सुमन कुमार सुमन आदि ने राजपूत समाज के बीच व्याप्त खामियों को रखा एवं नेताओं से सहयोग करने की अपील की।
