बांका: चांदन प्रखंड मुख्यालय स्थित एसएफसी गोदाम से डीलरों को प्रत्येक माह मिलने वाले अनाज मापदंड से कम आपूर्ति करने की शिकायत लगातार मिल रही है। विभागीय नियमानुसार लाभुकों को खाद्यान्न पूरा करने में असमर्थ पीडीएस दुकानदारों को लाभुकों के आक्रोश का शिकार होना पड़ता है। जनवितरण प्रणाली विक्रेताओं द्वारा विभागीय अधिकारी से शिकायत भी की जाती है, मगर कार्रवाई करना तो दूर इस शिकायत का संज्ञान भी नहीं लिया जाता है। प्रत्येक माह के आवंटन में निर्धारित मापदंड से कम आपूर्ति करने की शिकायत पर प्रखंड के सभी 17 पंचायतों के डीलर द्वारा किया जाता है।
1200 किलो अनाज हर माह एक डीलर को मिलता है कम ।
एसएफसी गोदाम चांदन में प्रत्येक माह एक डीलर को 1200 किलो अनाज की हेराफेरी हो रही है। इस अनाज की भरपाई डीलर को आवंटित खाद्यान्न से कटौती कर की जाती है। कार्रवाई होने के भय से नाम नहीं छापने की शर्त पर डीलरों ने बताया कि प्रत्येक माह उन्हें 1200 किलो अनाज प्रति डीलर कम आपूर्ति की जाती है।
पूर्व में भी हुई थी जांच
निर्धारित मापदंड से कम आपूर्ति करने एवं एसएफसी गोदाम में अनाज में गड़बड़ी की पूर्व में भी प्रखंड के जनवितरण प्रणाली विक्रेताओं द्वारा शिकायत की पर कई बार जांच करने के बाद उच्चाधिकारियों ने एसएफसी प्रबंधक को आवंटन के अनुसार सही वजन कर डीलर को खाद्यान्न आपूर्ति कराने का सख्त निर्देश दिया था। बावजूद डीलर को कम खाद्यान्न कि आपूर्ति जारी है।
67 डीलर को हर माह 1200 किलो खाद्यान्न कम मिलता है
प्रखंड के 17 पंचायतों में संचालित 67 जन वितरण प्रणाली विक्रेताओं को प्रत्येक माह 1200 किलो खाद्यान्न कम मिलता है। जिसकी आपूर्ति नही होने से डीलर को लाभुक के कोपभाजन का शिकार होना पड़ता है। इतना ही नही लाभुक की शिकायत पर पदाधिकारियों द्वारा डीलर पर की कार्यवाई किया जाता है। लेकिन इनकी समस्या पर किसी का ध्यान नही है।
निर्धारित मापदंड से कम आपूर्ति करना गंभीर मामला है। इस मामले को लेकर एम ओ के साथ विचार विमर्श कर इसके समाधान का उपाय जल्दी ही खोजा जाएगा। ताकि डीलर को अनाज का पूरा वजन मिल सके।
राकेश कुमार,
बीडीओ चांदन (बांका)

0 Comments
आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...