बांका: चांदन थाना क्षेत्र में बुधवार को पुलिस ने एक पिकप वाहन से 110 पेटी शराब की बड़ी खेप को पकड़ने में सफल हुई है। लेकिन चालक जंगल का लाभ लेकर भागने में सफल हो गया। जानकारी के अनुसार सुबह सअनि गोरखराम राम देवघर चांदन पक्की पर गस्ती कर रहे थे। उसी समय पांडेडीह के आगे बेहगा पुल पर देवघर की ओर से एक पिकप वाहन जिसपर मार्बल लोड था। उस पर संदेह होने पर रोकने का इशारा किया गया। पुलिस को देखकर वाहन चालक वाहन को तेजी से लेकर आगे बढ़ गया। और जंगल के समीप गाड़ी खड़ा कर चालक जंगल के रास्ते भाग गया।पुलिस द्वारा काफी दूर तक उसका पीछा भी किया गया पर घने कोहरे के कारण वह पुलिस की पकड़ में नही आ सका। जिसका पुलिस का संदेह गहरा हो गया और उसी जगह पर वाहन की जांच करने पर उसपर लोड मार्बल को हटाने पर उसके नीचे सिर्फ शराब की पेटी देखी गयी। बाद में वाहन को थाना लाकर सामान उतारने के बाद उसपर 110 पेटी शराब बरामद हुआ। थानाध्यक्ष नसीम खान ने बताया कि गाड़ी के नम्बर के आधार पर मालिक औऱ चालक का पता लगता जा रहा है। साथ ही मद्य निषेध धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। इस बड़ी खेप के पकड़े जाने पर एक बार फिर उत्पाद विभाग द्वारा करुआ पत्थर में लगा बेरियर आरोप के धेरे में आ गया है। इतनी बड़ी मात्रा में शराब से भरा पिकप किस स्थिति में बेरियर पर बिना जांच के पार कर दिया गया। स्थानीय लोगो का कहना है कि बेरियर पर तैनात होमगार्ड के जवान किसी भी वाहन की जांच पर कम बल्कि वसूली पर अधिक ध्यान देते है जिससे इस प्रकार शराब की बड़ी बड़ी खेप बेरियर आसानी से पार करा दिया जाता है। इससे पूर्व भी सुईया के पास सब्जी लोड वाहन से बड़ी मात्रा में शराब की खेप पकड़ी गई थी। उसका चालक भी भाग गया था।


0 Comments
आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...