दिव्यांशु राठौर की रिपोर्ट
शंभुगंज ( बांका ) : थाना क्षेत्र में चोरी की घटनाएं लगातार हो रही है।इस क्रम में शनिवार की रात चोरों ने गोरियामा बहियार से एक किसान का करीब सौ मन कतरनी धान की चोरी कर ली। इस घटना में गुलनी - कुशाहा के पीड़ित किसान मनोज कुमार सिंह ने अज्ञात के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराया है। बताया कि घर से करीब एक किलोमीटर दूर गोरियामा बहियार में कतरनी धान की खेती किए थे। समय पर रबी फसलों की बोआई हो , इसलिए धान कटनी कर फसल पूंज लगा दिए थे।बताया कि चार दिनों से धान फसल तैयारी कर उत्पाद को बोरे में पैक कर खलिहान पर रखे थे। घटना की देर शाम खलिहान से वापस घर लौटे , और भोजन कर निश्चिंत होकर सो गए। जब सुबह शौच के लिए बहियार गए तो खलिहान से सभी धान का बोरा गायब था। यह देख किसान विलाप करने लगे।बताया कि बड़ी अरमान से कतरनी धान उपजाए थे , लेकिन किसानों ने क्षण भर में अरमानों पर पानी फेर दिया। बताया कि चोरों ने सड़क पर पीकअप वाहन से घटना को अंजाम दिया है । पीड़ित किसान ने करीब डेढ़ लाख से भी अधिक संपत्ति चोरी होने की बात कही है। थानाध्यक्ष पंकज कुमार राउत ने बताया कि मामले की छानबीन की जाएगी।

0 Comments
आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...