दिव्यांशु राठौर की रिपोर्ट
शंभुगंज (बांका) : जिला डीलर्स एसोसिएशन के निर्देश पर प्रखंड के सभी जनवितरण दुकानदारों ने मंगलवार को प्रखंड मुख्यालय परिसर में धरणा - प्रदर्शन किया। जिसमें प्रखंड संघ ने अपने आठ सूत्री मांगों पर जोर - शोर से चर्चा किया।संघ के अध्यक्ष रिंकेश कुमार ने बताया कि सरकार हम डीलरों के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है। काम के हिसाब से मेहनताना नहीं के बराबर है।सचिव मु मजसूल रहमान ने बताया कि कोरोनाकाल में जान की बाजी लगाकर अनाज वितरण किए।इसके बाद भी आजतक इसका पारिश्रमिक नहीं मिला। दिसंबर माह का भी चालान की राशि भुगतान नहीं हो सका। सभी डीलरों ने एक श्वर में कहा कि जब तक 30 हजार मानदेय सहित आठ सूत्री मांगें पूरी नहीं होती , हड़ताल जारी रहेगा।वहीं सभी लोगों ने डीलर एकता जिंदाबाद के नारे बुलंद किए।कार्यक्रम की अध्यक्षता रिकेंश एवं संचालन मु मजहुल रहमान ने किया।मौके पर विशुनदेव साह , नतिथन मंडल , नवल राम सहित अन्य डीलर मौजूद थे।


0 Comments
आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...