पति पत्नी के विवाद में पत्नी ने खाया जहर

पति-पत्नी के विवाद में पत्नी ने खाया जहर


कटोरिया से अरविंद प्रसाद सिंह का रिपोर्ट

कटोरिया (बाँका)  कटोरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत कोहवारा गांव में शुक्रवार को एक महिला ने पारिवारिक कलह से तंग आकर कीटनाशक दवाई खा ली। उक्त महिला गांव के प्रकाश साह की पत्नी संगीता देवी बताई गई है। मिली जानकारी के अनुसार उक्त महिला एवं उसके पति के बीच फोन पर किसी बात को लेकर विवाद हो गया। जिससे  तंग आकर उक्त महिला ने कीटनाशक दवाई खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की। परिजनों द्वारा महिला को इलाज के लिए कटोरिया रेफरल अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सक एसडी मंडल द्वारा प्राथमिक उपचार कर उसे रेफर कर दिया गया।

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post