आंगनवाड़ी सेविका एवं सहायिका का धरना प्रदर्शन


आंगनबाड़ी सेविका एवं सहायिका का धरना प्रदर्शन


 कटोरिया से अरविंद प्रसाद सिंह का रिपोर्ट

कटोरिया (बांका) 15 सूत्री मांगों को लेकर शुक्रवार को प्रखंड के सभी आंगनबाड़ी केंद्र की सेविकाओं एवं सहायिकाओं ने परियोजना कार्यालय के समक्ष धरना प्रदर्शन किया। जिसकी अध्यक्षता संघ की अध्यक्ष अनीता गुप्ता ने किया।इस दौरान प्रदर्शन कर रही सेविकाओं एवं सहायिकाओं ने अपनी मांगों में शामिल जब तक सरकारी कर्मी की मान्यता नहीं दी जाती तब तक सेविकाओं को 24 हजार एवं सहायिकाओं को 18 हजार रूपए का मानदेय राशि दी जाए, 54 दिन हड़ताल उपरांत 16 मई 2017 को हुए समझौते के आलोक में शेष लंबित मांगों का निष्पादन किया जाए, सेविकाओं को 50 प्रतिशत विभागीय कोटा में महिला पर्यवेक्षिकाओं के पद पर प्रोन्नति की जाय, तथा सहायिकाओं को समानुपातिक तौर पर सेविका पद पर प्रोन्नति की जाए आदि मांगो को दोहराया। मौके पर सचिव विद्या देवी, कोषाध्यक्ष पार्वती देवी, उत्तिमा कुमारी, संगीता घोस, लखी देवी, रेखा देवी, वीना कुमारी, रंजू देवी, अनीता ठाकुर, कविता देवी. रंजना भारती आदि मौजूद थीं।

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post