बिहार उच्च न्यायालय के न्यायाधीश सह बांका व्यवहार न्यायालय के निरीक्षी जज राजीव रंजन ने बांका न्यायालय का किया निरीक्षण किया।

बिहार उच्च न्यायालय के न्यायाधीश सह बांका व्यवहार न्यायालय के निरीक्षी जज राजीव रंजन ने बांका न्यायालय का किया निरीक्षण किया।

बांका:व्यवहार न्यायालय में शनिवार को माननीय उच्च न्यायालय के न्यायाधीश राजीव रंजन का न्यायालय परिसर भे भव्य स्वागत किया गया। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार न्यायालय में निरीक्षण के लिए आये न्यायाधीश राजीव रंजन को जिलाजज के के त्रिपाठी ने बुके देकर सम्मानित किया। बांका सीमा से न्यायाधीश को लेकर डीएम अंशुल  कुमार,एसपी सत्यप्रकाश ने अगुवाई कर निरीक्षण भवन और न्यायालय तक लेकर आये। न्यायालय में सबसे पहले नवनिर्मित मीटिंग हाल का उद्घाटन फीता काट कर किया गया। बाद में उसी नए मीटिंग हाल में सभी न्यायिक पदाधिकारियो के साथ एक बैठक कर उनके काम के बारे में जानकारी लेते हुए उन्हें कई तरह की नई जानकारी भी दिया। बाद में कुछ अधिवक्ताओं से भी उन्होंने मेल कर उनकी समस्या को जाना जिसमे संजीव कुमार चौधरी,आजीवन सिंह,आत्मानंद ,रंजन कुमार ठाकुर,कृष्ण कुमार पाठक ने माननीय से मुलाकात कर न्यायालय में व्याप्त रिश्वतखोरी,जमानत आवेदन कम्प्यूटर सेक्सन में जमा करने की मांग के साथ कोरोना काल के आरोपपत्र पर समुचित काईवाई नही होने एंव न्यायिक पदाधिकारी के न्यायालय में अधिवक्ताओं के बैठने की समुचित व्यवस्था नही होने के साथ जमानत आवेदन के दौरान केश डायरी के आने में काफी विलम्ब होने की भी शिकायत किया गया।इस पर माननीय न्यायाधीश ने अपने साथ होने वाले बैठक में निदान करने की बात भी कही गयी। माननीय न्यायाधीश ल बाद में दोनों अधिवक्ता संघ भी गए औऱ अधिवक्ताओं से उसकी समस्या भी सुन कर उसे दूर करने का भरोसा दिया।दोनों संघ में उन्हें माला से सम्मानित किया गया। माननीय न्यायाधीश ने बांका जेल का भी निरीक्षण कर वहां की व्यवस्था का भी जायजा लिया। और कुछ आवश्यक दिया निर्देश भी दिया।इस दौरान कुछ कैदियो से भी जेल व्यवस्था के बारे में जानकारी लिया।माननीय न्यायाधीश के साथ जिलाजज के के त्रिपाठी,एडीजे प्रथम आशुतोष कुमार   द्वितीय अभिषेक कुमार भान चतुर्थ संजय कुमार मिश्रा पंचम पीयूष कुमार पोक्सो न्यायाधीश अनवर समीम के अलावे सीजेएम दीपक कुमार तृतीय, सब जज प्रथम सर्वेश कुमार मिश्रा,न्यायिक पदाधिकारी प्रथम अभय सिंह,प्रफुल्ल सिंह,एसडीजेएम राजेश कुमार,धनञ्जय पांडेय,शोभना स्वेतांगी, प्रियंका कुमारी,विजया शांति,सुमन कुमारी,चंदन कुमार के अलावे सभी कार्यालय लिपिक,लेखापाल मैनेजर,सहित दोनों अधिवक्ता संघ के पदाधिकारियों और सदस्य उपस्थित थे।

निरीक्षी जज राजीव रंजन ने अधिवक्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि बार और बेंच का अच्छा संबंध ही अच्छा न्याय दे सकता है। अधिवक्ता सिर्फ न्याय में सहयोग नही करे बल्कि पुराने मामले के निष्पादन में सुलहनामा पर ध्यान देकर गरीब तबके को केश लड़ने से रोके। जिससे छोटे मोटे केशो की संख्या कम हो सके।



Post a Comment

0 Comments