दिव्यांशु राठौर की रिपोर्ट
शंभुगंज (बांका) : शुक्रवार की शाम पुलिस कप्तान डा सत्यप्रकाश ने थाना का निरीक्षण किया। जिसमें लंवित कांडों की समीक्षा करते हुए सिरिस्ता , गुंडा , लूट , मालखाना सहित अन्य पंजियों का अवलोकन किया। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को कांडों के निष्पादन में तेजी लाने पर बल दिया। साथ ही फरार , अपराधियों , वारंटियों की गिरफ्तारी का निर्देश दिया। एसपी ने बालू , शराब तस्करी के खिलाफ लगातार अभियान चलाने का भी निर्देश दिया।उन्होंने सभी पुलिस पदाधिकारियों को एक पखवारे के अंदर लंवित कांडों के निष्पादन करने एवं कांडों के आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए कहा। बताया कि यदि इस कार्य में कोताही बरती गई तो कार्रवाई होगी।उन्होंने सभी पदाधिकारियों से बारी - बारी से उनकी रोस्टर ड्यूटी एवं कार्यों की समीक्षा की। इसके अलावा एसपी ने बेस्ट पुलिसिंग का पाठ पढ़ाते हुए क्षेत्र की जनताओं के साथ समन्वय स्थापित करने पर भी बल दिया। मौके पर थानाध्यक्ष पंकज कुमार राउत , रूपेश कुमार , कुंदन कुमार ,अमित कुमार सहित अन्य पुलिस कर्मी मौजूद थे।


0 Comments
आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...