आरुषि लड़कियों में और कृष्णदेव लड़को में रह प्रखंड अब्बल

आरुषि लड़कियों में और कृष्णदेव लड़को में रह प्रखंड अब्बल

बांका:चांदन प्रखंड में बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के परिणाम में जहां एक  खेतिहर किसान की पुत्री आरुषि कुमारी 451 अंक के साथ प्रखंड में सबसे अधिक अंक लाने वाली छात्रा बनी,वही एक मजदूर का पुत्र 449 अंक लेकर लड़को में अब्बल बना।आरुषि कुमारी बिरनिया पंचायत के गोपडीह निवासी योगेंद्र यादव की पुत्री है। जिसके पिता खेतीबारी कर किसी प्रकार अपना और अपने परिवार का पालन पोषण कर बेटी की पढ़ाई पर विशेष ध्यान दे रहे थे। आरुषि इंटर स्तरीय प्रोजेक्ट कन्या विद्यालय की नियमित छात्रा थी। आरुषि के संबंध में प्राचार्या सुमन सिंह ने बताया कि आरुषि काफी सुशील और पढाई में काफी तेज थी स्कूल में समय पर आना और सभी बिषय की पढ़ाई पर काफी ध्यान देती थी। उसने स्कूल का नाम ऊंचा किया है। वही लड़को में भी बिरनिया पंचायत के हरिजन बहुल गांव शेखपुराटांड़ निवासी सन्तोष कुमार दास के पुत्र कृष्णदेव कुमार रंजन ने 449 अंक लाकर अब्बल रहा। वह अपने ही गांव के नव सृजित उच्च विद्यालय बांक में पढ़ कर यह सफलता प्राप्त किया है। कृष्णदेव के पिता मजदूरी कर अपना परिवार पालता है।आरुषि और कृष्णदेव ने अपनी पढ़ाई में अपने माता पिता और शिक्षक के सहयोग को सफलता का राज बताया है।



Post a Comment

0 Comments