बांका:बांका में जमुई से आंख का इलाज कराने और चश्मा लेने गोड्डा जा रहे सात लोगों से भरा ऑटो अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गया। इस हादसे में दो महिला समेत तीन लोगों की मौत हो गई। साथ ही चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गया है।यह घटना बांका सदर थाना क्षेत्र के दुधारी के पास दोपहर बाद ब हुई है।जानकारी के मुताबिक, जमुई के काला विशनपुर से ऑटो से सात लोग गोड्डा आंख के अस्पताल जा रहे थे। इसी बीच ऑटो असंतुलित होकर सड़क किनारे ताड़ के पेड़ से टकरा गया। इस घटना में सातों लोग जख्मी हो गए। घटना की सूचना मिलते ही बांका पुलिस मौके पर पहुंची और सभी को सदर अस्पताल ले गई। जहां तीन लोगों की मौत हो गई और चार घायलों में से दो को गंभीर स्थिति में भागलपुर रेफर कर दिया गया। मृतकों में शारदा देवी, उषा देवी और प्रसादी यादव हैं। सभी जमुई जिले के लक्ष्मीपुर थाना के काला विशनपुर के रहने वाले हैं।
घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीणों के प्रयास से किसी तरह सभी को उस ऑटो से बाहर निकाला गया। कुछ यात्री ऑटो में बुरी तरह फंसे हुए थे। जिसे निकालने में ग्रामीण एंव पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। दो की मौत घटना स्थल पर जबकि एक कि मौत इलाज के दौरान बांका में हो गयी।जख्मी की हालत इतनी खराब थी कि कोई किसी का नाम बताने की स्थिति में नही था। बाद में उसी के मोबाइल से फोन कर परिजनों को बुलाया गया।और उसने जख्मी का नाम एटबारी पासवान,चम्पा देवी औऱ तारा देवी बताया।
थानाध्यक्ष शंभूनाथ यादव के अनुसार मृतक तीनो शव का पोस्टमार्टम करा दिया गया है। साथ ही परिजन को सूचना दे दिया गया है। परिजन के आने और लिखित देने के बाद मामला दर्ज कर लिया जाएगा। और सही बातो की जानकारी हो सकेगी।
थानाध्यक्ष शंभूनाथ यादव के अनुसार मृतक तीनो शव का पोस्टमार्टम करा दिया गया है। साथ ही परिजन को सूचना दे दिया गया है। परिजन के आने और लिखित देने के बाद मामला दर्ज कर लिया जाएगा। और सही बातो की जानकारी हो सकेगी।


0 Comments
आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...