बांका: गुरुवार को चांदन प्रखंड मुख्यालय स्थित कन्या मध्य विद्यालय के सभागार में बाल संसद एवं मीना मंच का पुनर्गठन प्राचार्य आदित्य कुमार की अध्यक्षता में की गयी।इसमें सर्वप्रथम बाल संसद एवं मीना मंच के बारे में सभी छात्र,छात्राओं को जानकारी दी गई। उसके बाद सर्वसम्मति से प्रधानमंत्री एवं उपप्रधानमंत्री का चयन किया गया। दोनों के द्वारा अन्य मंत्रियों का चयन किया गया, जो इस प्रकार है जिसमे सुप्रिया कुमारी प्रधानमंत्री, रविराज उप प्रधानमंत्री, सुब्रत कुमार पांडेय शिक्षा मंत्री, अंशिका वर्णवाल उप शिक्षा मंत्री, गोपाल कुमार स्वास्थ्य एवं स्वच्छता मंत्री, खुशबू कुमारी- उप स्वास्थ्य एवं स्वच्छता मंत्री, पियूष कुमार जल एवं कृषि मंत्री, निर्मला कुमारी उप जल एवं कृषि मंत्री, प्रियल वर्णवाल विज्ञान एवं पुस्तकालय मंत्री, हिमांशु कुमार उप विज्ञान एवं पुस्तकालय मंत्री, माईकल मरांडी सांस्कृतिक एवं खेल मंत्री, अंशु कुमारी उप सांस्कृतिक एवं खेल मंत्री, प्रमोद कुमार सुरक्षा मंत्री,
शिवानी कुमारी उप सुरक्षा मंत्री,
मंत्रिमंडल गठनोपरांत सभी मंत्रियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। मीना मंच के मीना मंत्री के रूप में अंशिका वर्णवाल का चयन किया गया।बाल संसद के संयोजक शिक्षक के रूप में नीलम कुमारी एवं मीना मंच के सुगमकर्ता शिक्षक के रूप में शशिकला कुमारी का चयन किया गया। कार्यक्रम के अंत में प्राचार्य आदित्य कुमार,शिक्षिका सुनीता कुमारी, सुमन कुमारी, नीलम कुमारी,राखी कुमारी द्वारा

सभी को बधाई दिया गया।

0 Comments
आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...