सिविल सर्जन ने अस्पताल का किया निरीक्षण

सिविल सर्जन ने अस्पताल का किया निरीक्षण

बांका: जिलाधिकारी अंशुल कुमार द्वारा 15 अप्रैल को चांदन अस्पताल के निरीक्षण की तैयारी को लेकर गुरुवार सिविल सर्जन डां आर नारायण द्वारा चांदन अस्पताल का औचक निरीक्षण किया गया। इस क्रम में सिविल सर्जन द्वारा  प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ए के सिंहा  को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिया गया। सिविल सर्जन द्वारा अस्पताल परिसर पहुंच कर पूरे अस्पताल का काफी गहराई से जांच किया गया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल के चिकित्सा कक्ष, ओपीडी, इमरजेंसी कक्ष, लेबर रूम, दवा कक्ष,प्रसव कक्ष, सहित अन्य कक्ष का जायजा लिया।साथ ही पदाधिकारियों को कई तरह के दिशा निर्देश दिए।सिविल सर्जन डां आर नारायण ने निरीक्षण के क्रम में चिकित्सकों की उपस्थित पंजी सहित सभी अभिलेख की भी जांच किया। साथ ही साथ लगातार चिकित्सक और अन्य कर्मी के अनुपस्थित रहने की शिकायत पर बायोमेट्रिक मशीन से हाजिरी बनाना अनिवार्य कर दिया। अन्यथा वेतन बंद होने की बात कही।मौके पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डां ए के सिंहा, अस्पताल मैनेजर डां परशुराम सिंह के अलावा सभी स्वास्थ्य कर्मी मौजूद थे।


Post a Comment

0 Comments