बांका में एक औऱ बेटी को दहेज के लिए उस वक्त मार डाला गया,जब वह गर्भवती थी।

बांका में एक औऱ बेटी को दहेज के लिए उस वक्त मार डाला गया,जब वह गर्भवती थी।

बांका : जिले के कटोरिया थाना क्षेत्र के देवासी गांव के बगल एक चेकडेम से पुलिस ने एक 20 वर्षीय विवाहिता के शव को बरमाद किया है।  मृतका गांव के बबलू कुमार यादव की पत्नी रूपा उर्फ मोनी कुमारी बताई गई है। जानकारी के अनुसार  मृतका की शादी लगभग एक वर्ष पूर्व देवासी गांव के बुधु यादव के  बेटे बबलू यादव से हुई थी। शादी में दहेज के तौर पर पैसा भी दिया गया था। लेकिन ससुराल वालों द्वारा और दहेज को लेकर विवाहिता को प्रताड़ित किया जाता था।  बताया जा रहा है कि ससुरालवालों द्वारा घर में शराब का भी कारोबार किया जाता है। जिसका विरोध भी विवाहिता करती थी।  जानकारी के अनुसार शनिवार को ससुराल वालों द्वारा मृतका के मायके में फोन कर उसके घर से भागने की सूचना दी गयी। सूचना पर विवाहिता के मामा आनंदपुर ओपी के राजेश यादव एवं ललन यादव सहित अन्य स्वजनों ने देवासी गांव पहुंचे और खोजबीन की। खोजबीन के दौरान  चेक डैम में एक गड्ढे में विवाहिता के शव को दबा हुआ पाया गया। स्वजनों द्वारा घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। 
सूचना मिलते ही अनि महेश झा सदलबल घटनास्थल पर पहुंचे तथा शव को कब्जे में ले लिया। इधर, घटना के बाद से ससुराल वाले घर से फरार है।

Post a Comment

0 Comments