टिटही गांव में वार्ड सदस्य के घर के दरबाजे पर खड़ी बाइक उड़ा ले गए चोर

दिव्यांशु राठौर की रिपोर्ट


शंभुगंज (बांका) : थाना क्षेत्र में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ते जा रही है। घटना को रोकने में पुलिस का नियंत्रण नहीं है। इस क्रम में शनिवार की रात टिटही गांव में वार्ड सदस्य दिलीप कुमार सिंह के घर के दरबाजे से बाइक की चोरी हो गई। पीड़ित ने अज्ञात के खिलाफ थाने में शिकायत की है। बताया कि रोज की तरह घटना की शाम दरबाजे पर हीरो बाइक खड़ी कर घर में सो रहे थे। सुबह जब शौच के लिए जगे तो दरबाजे से बाइक गायब देख दंग रह गए। गांव के अलावा कई जगहों पर खोजबीन किया , लेकिन कोई सुराग नहीं चला।थानाध्यक्ष पंकज कुमार राउत ने मामले की जांच करने की बात कही है। इसके दो दिन पूर्व पहाड़ी खजूरी गांव के गोपाल कुमार के घर के दरबाजे से बाइक चोरी हुई थी।

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post