दिव्यांशु राठौर की रिपोर्ट
शंभुगंज (बांका) : थाना क्षेत्र के रामचुआ गांव में शनिवार की शाम असमाजिक तत्वों ने किसान के आम बगीचा में आग लगा दी।जिससे आम , महोगनी , सागवान सहित अन्य कई फलदार और इमारती पौधे झुलस गए। पीड़ित किसान राजकुमार सिंह ने करीब एक लाख से भी अधिक की संपत्ति नुकसान होने की बात कही है। बताया कि रामचुआ खेल मैदान के समीप बगीचा लगाने के साथ खेती - किसानी का भी काम करते हैं।किसी द्वेष भाव के कारण असामजिक तत्वों द्वारा घटना को अंजाम दिया गया। थानाध्यक्ष पंकज कुमार राउत ने मामले की जांच करने की बात कही है।


0 Comments
आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...