रजौन -धौनी बीआरसी में निशुल्क पाठ्य पुस्तक का वितरण कार्य हुआ प्रारंभ

रजौन -धौनी बीआरसी में निशुल्क पाठ्य पुस्तक का वितरण कार्य हुआ प्रारंभ

रजौन, बांका: प्रखंड के प्रारंभिक विद्यालयों के बच्चों के लिए निशुल्क पाठ्य पुस्तक वितरण कार्य प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी शिवनारायण ठाकुर ने बीआरसी परिसर में बीआरसी सहायक नवीन चंद्र झा के कुशल नेतृत्व में प्रतिनियुक्त किए गए 4  शिक्षकों के माध्यम से कैंप करते हुए प्रारंभ करा दिया है। निशुल्क पाठ्य पुस्तक वितरण करने के लिए प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी शिवनारायण ठाकुर ने प्रदीप कुमार यादव, केशव कुमार, सूरज भगत, आजितेश राय की प्रतिनियुक्ति की है। निशुल्क पाठ्य पुस्तक का वितरण सत्र 2023-24 के लिए 109 प्राथमिक एवं 73 मध्य विद्यालय कुल 182 प्रारंभिक विद्यालयों के कक्षा 2, 7 एवं 8 के सभी बच्चों के बीच पाठ्य पुस्तकें एवं डायरी विद्यालय प्रधानों को उपलब्ध कराई जा रही है। प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी शिवनारायण ठाकुर के हवाले से बीआरसी सहायक नवीन चंद्र झा एवं प्रखंड साधन शिक्षक विनय प्रसाद ने जानकारी देते हुए बताया कि वर्ग 1 से 5 तक के बच्चों को डायरी एवं वर्ग 6 से अष्टम तक के बच्चों के बीच डायरी, पाठ्य पुस्तकें उपलब्ध कराई जा रही है। आगे बताया वर्ग 3, 4, 5 एवं 6 के बच्चों का पाठ्य पुस्तक, डायरी आदि सामग्रियां 11 अप्रैल 2023 को ही कैंप करते हुए विद्यालय प्रधानों को उपलब्ध करा दी है। विद्यालय प्रधानों को पाठ्य पुस्तकें एवं डायरी जल्द से जल्द उपलब्ध कराते हुए प्रतिवेदन बीआरसी को समर्पित करने के लिए कहा गया है। विद्यालय प्रधानों के बीच पुस्तक उपलब्ध कराने में प्रखंड साधन शिक्षक विनय प्रसाद एवं नवीन चंद्र झा एवं यू-डाइस, निगरानी सहित अन्य बीआरसी के कार्यों के लिए पहले से प्रतिनियुक्त रजौन कन्या मध्य विद्यालय सहायक शिक्षक श्यामसुंदर ठाकुर विशेष रूप से सक्रिय भूमिका निभाते हुए देखे जा रहे थे।

रिपोर्ट:केआर राव 

Post a Comment

0 Comments