बांका:सोमवार सुबह शादी के 28 वें दिन पति द्वारा पत्नी लक्ष्मी कुमारी की गला दबा कर हत्या मामले का खुलासा होने लगा है। वैसे मृतक के पिता के बयान पर छह लोगों पर मामला दर्ज कर पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। अपनी पुत्री की हत्या से मर्माहत लक्ष्मी के पिता ने अपनी पुत्री का अंतिम संस्कार भी उसके ससुराल की जगह अपने ही घर में करना उचित समझा। और बांका सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद अपनी पुत्री की लाश को सीधे अपने घर लेकर चले गए, यहां उसके पिता ने ही उसका अंतिम संस्कार कराया। इसी बीच मृतक के ससुराल के सभी लोग फरार बताए जा रहे हैं। अब तक जो बात सामने आई है उसमें लक्ष्मी की हत्या के पीछे पति का अवैध संबंध बताया जाता है। और उसी अवैध संबंध में उसके पति और उसकी एक प्रेमिका का अश्लील फोटो मोबाइल पर वायरल होना भी मुख्य कारण है। जिसमें दोनों पूरी तरह अश्लील रूप में दिख रहे हैं। इसी फोटो के बारे में जानकारी प्राप्त करने के लिए जब लक्ष्मी अपने पति पर दबाव बना रही थी, और इसके बारे में पूरी सच्चाई जानना चाहती थी। उसी से आक्रोशित उसके पति छोटू शर्मा ने अपनी पत्नी का गला दबाकर हत्या कर दिया, और उसे फांसी का रूप देने के लिए उसकी साड़ी पंखे से लटका कर खुद आत्महत्या करने की बात लोगों को बताने लगा। अब पुलिस को भी वह अश्लील फोटो को प्राप्त कर चुका है ,और उसके बारे में सच्चाई का पता लगा रही है। जो भी हो हत्या का का मुख्य कारण अब इसी अश्लील फोटो को बताया जा रहा है। इस मामले में पुलिस भी किसी प्रकार की कोताही बरतने के पक्ष में नहीं है, और जल्द से जल्द सभी आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजने के लिए प्रयासरत है। इसके लिए वरीय पदाधिकारियों से भी संपर्क कर लिया गया है। थानाध्यक्ष नसीम खान ने बताया कि इस प्रकार की जघन्य हत्या पर पुलिस भी मौन नहीं रहेगी, और जल्द से जल्द सभी बातों का खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा, वही मृतक के पिता सागर शर्मा का कहना है कि उसके पुत्री की शादी के सिर्फ 28 दिन बाद जिस प्रकार गला दबा कर हत्या कर दिया गया है। इस मामले पर अगर किसी पक्ष द्वारा आरोपी को बचाने का प्रयास किया जाएगा तो इसके लिए हुए मुख्यमंत्री से लेकर जिले के सभी पुलिस पदाधिकारियों से संपर्क करेंगे। ताकि सभी दोषी व्यक्ति को जल्द से जल्द सही सजा मिल सके।

0 Comments
आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...