दिव्यांशु राठौर की रिपोर्ट
शंभुगंज (बांका) : मंगलवार को प्रखंड कांग्रेस कार्यालय में महागठबंधन कार्यकर्ताओं की बैठक राजद प्रखंड अध्यक्ष मु रहमान की अध्यक्षता में हुई। जिसमें आगामी 15 जून को आयोजित महागठबंधन के एक दिवसीय धरणा को सफल बनाने पर चर्चा हुई ।कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष भानू प्रताप सिंह ने बताया कि भाजपा महागठबंधन के कुशल शासन को देख बौखला गई है। जिसके चलते भाजपा के नेता गलत बयानबाजी कर रहे हैं।केंद्र द्वारा बिहार को विशेष राज्य का दर्जा नहीं देना सूबे के जनताओं के साथ छल है।वहीं सीपीआई के कामरेड सदानंद सिंह , प्रेमलता सिंह ने बताया कि केंद्र सरकार के गलत नीति से खेल - खिलाड़ी पर खतरा है। महिला खिलाड़ी आज भी न्याय के लिए भटक रही है। कांग्रेस महासचिव सूरज साह ने सभी कार्यकर्ताओं को धरणा में शामिल होने की अपील की है।मौके पर मु गालिब रजा सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।
