आगजनी में डेढ़ लाख की क्षति,दो जख्मी

बांका:चांदन प्रखंड मुख्यालय से सटे बिरनिया पंचायत के बिरनिया गांव में रविवार की रात करीब 12 बजे अचानक मुरारी तांती के घर आग लगने से करीब आधा दर्जन मवेशी सहित घर का सारा सामान जल कर बर्बाद हो गया। जले सामानों की कुल कीमत डेढ़ लाख बताई जाती है। मुरारी तांती की पत्नी बेबी देवी ने घटना के संबंध में थाने में लिखित आवेदन देकर बताया कि अचानक घर मे आग लगने से चार बकरी,पंखा,साइकिल,मोबाइल,
लकड़ी अनाज,कपड़ा सहित पूरा घर जल कर बर्बाद हो गया। आग आधी रात को लगने के कारण मेरे पति मुरारी तांती और देवर सुरेन तांती  भी जल कर बुरी तरह जख्मी हो गयी। दोनों का इलाज अस्पताल में किया जा रहा है।जबतक गांव के लोगो को आग की जानकारी होती और लोग आग बुझाने का प्रयास करते तब तक पूरा घर जल कर बर्बाद हो चुका था। घटना की जानकारी पर सबसे पहले जदयू प्रखंड अध्यक्ष दीपक भारती घटनास्थल पर पहुंच गये। और उन्ही के द्वारा थाना और सीओ,बीडीओ को जानकारी दिया गया। जानकारी होने पर सअनि मनोज पासवान अंचल निरीक्षक सहित स्थानीय पंचायत प्रतिनिधि भी आगजनी वाली जगह पर गये। इस संबंध में सीओ प्रशांत शांडिल्य ने बताया कि जांच रिपोर्ट आने पर मुआबजा की राशि उपलब्ध करा दिया जाएगा।साथ ही रहने के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना की भी अनुशंसा की जाएगी।



Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post