बांका: 19 जून से चांदन
दुर्गा मंदिर परिसर में 10 दिवसीय शतचंडी महायज्ञ की तैयारी पूरी कर ली गई है। वही इस परिसर में आने लोगो को नाली के पानी औऱ कीचड़युक्त रास्ते से आना होगा। इतना ही नहीं पूरे दुर्गा मंदिर परिसर में लगा दो चापानल भी पानी देने में असमर्थ हो चुका है। इससे इस यज्ञ में रोजाना आने वाले हजारों लोगों को पानी की समस्या से रूबरू होना होगा। वैसे दुर्गा पूजा समिति द्वारा यहां पानी की समस्या के लिए प्रयास किया जा रहा है। लेकिन अगर लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग इसको सफल करना चाहता है तो उसे यहां कार्यरत दोनों चापानल को चुस्त-दुरुस्त करना होगा। तभी यज्ञ में आने वाले लोगों को साफ और ठंडा पानी मिल सकेगा। वैसे यहां के नल जल योजना भी बेकार ही पड़ी हुई है। इस परिसर में एक पुराना कुआं भी है पर उसमे पानी नही है। इस कारण सभी चापानल को ठीक कराने के लिए विभाग के पदाधिकारियों को भी कहा गया है। और उन्होंने यज्ञ शुरू होने के पूर्व दोनों नल को ठीक करने का आश्वासन भी दिया है। वहीं दूसरी ओर पक्की सड़क से तिवारी टोला होकर दुर्गा मंडप जाने वाले पीसीसी पथ पर नाली का पानी खुलेआम बहता है। साथ ही साथ उस पर कूड़ा कचरा भी जमा है। जिससे होकर आम भक्तों को दुर्गा मंदिर परिसर जाना होगा। कई बार इस संबंध में स्थानीय पंचायत प्रतिनिधि और पदाधिकारियों को भी कहा गया है। लेकिन इस पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। इस भीषण समस्या का समाधान तभी हो सकेगा जब यहां से गुजरने वाली नाली को साफ करा दिया जाएगा। तभी पानी नाली के ऊपर नहीं आएगा और रास्ता साफ होगा। इसकी भी व्यवस्था की जा रही है । इस संबंध में स्थानीय मुखिया अनिल कुमार का कहना है कि जल्दी ही नाली को साफ कर दिया जाएगा। जिससे आने जाने वाले लोगों को कोई परेशानी नहीं हो। दुर्गा पूजा समिति के सचिव अशोक शर्मा ने बताया कि दोनों चापानल को ठीक करने के अलावा टैंकर से भी पानी की व्यवस्था की जाएगी। जिससे यहां आने वाले भक्तों को पानी की कोई समस्या नही हो सके।

0 Comments
आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...