मांगो के समर्थन में प्रदर्शन

बांका: प्रखंड के सभी आशा कार्यकर्ता और आशा फैसिलिटेटर ने संयुक्त रूप से अपनी नौ सूत्री मांगों को लेकर विशाल प्रदर्शन करते हुए अपनी मांगों का मांगपत्र अस्पताल प्रभारी को सौंपा। इस दौरान आशा और आशा फैसिलिटेटर द्वारा एक आम सभा का भी संबोधन किया गया जिसने मुख्य रूप से अपनी मांगों को विस्तार से बताया गया, और इसके लिए चरणबद्ध आंदोलन को एक साथ मिलकर सफल बनाने का भी आह्वान किया गया। इनकी मांगों में सरकार से 1000 मासिक मानदेय को बढ़ाकर दस हजार करने की है। इसकी घोषणा भी पहले ही सरकार द्वारा कर दिया गया है, लेकिन आज तक इसका भुगतान नहीं हुआ है। इस राशि के भुगतान से पूर्व हर प्रकार के बकाया राशि के भुगतान की भी इनकी मांग मुख्य है। साथ ही साथ आशाओं के भुगतान में व्यापक भ्रष्टाचार और कमीशन खोरी पर भी सख्ती से रोक लगाई जाय। कोरोला कार की ड्यूटी के लिए सभी आशा आशा फैसिलेटर दस हजार का भुगतान किया जाए। आशा को मानदेय पोशाक राशि की भी व्यवस्था अभिलंब किया जाए। साथ ही साथ आशा फेसिलेटरो को 20 दिन की जगह पूरे महीने का भ्रमण भत्ता दैनिक  500 की दर से भुगतान किया जाय। इसके अलावा अन्य तरह की मांगे भी सामने रखी गयी। आंदोलनकारी आशा और आशा फैसिलेटर ने बताया कि 26 जून को सभी सिविल सर्जन के समक्ष प्रदर्शन चार जुलाई को सभी सिविल सर्जन के समक्ष संयुक्त प्रदर्शन तथा 12 जुलाई से अनिश्चितकालीन हड़ताल करने का भी निर्णय लिया गया है। और जब तक उनकी मांग पूरा नहीं हो जाती है तब तक वे अपने काम पर वापस नहीं आएंगे। इस प्रदर्शन में प्रखंड अध्यक्ष गायत्री देवी, प्रखंड मंत्री अंजू कुमारी, उपाध्यक्ष प्रभावती देवी, संयुक्त उपाध्यक्ष रेखा देवी, के अलावे संगीता देवी, सुभद्रा कुमारी, सावित्री देवी, रेनू देवी, अफरोज खातून, मुन्नी देवी, सहित बड़ी संख्या में संयुक्त रूप से आशा और आशा फैसिलिटेटर उपस्थित थे


Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post