दिव्यांशु राठौर की रिपोर्ट
शंभुगंज (बांका) : पिछले वर्ष मौसम की बेरूखी से प्रखंड क्षेत्र सुखाड़ की चपेट में रहा। अबकि मौसम अनुकूल होते ही किसानों ने धान रोपाई का काम शुरू कर दी है। क्षेत्र के कुर्मा , करसोप , गुलनी कुशाहा, पौकरी इत्यादि अन्य पंचायतों में छिटपुट धान रोपाई का काम शुरू हो गया है। इससे न सिर्फ किसानों में , बल्कि धान रोपनी कर रहे महिलाओं में भी हर्ष है। कुर्मा के किसान कुंदन सिंह ने बताया कि जीविका का मुख्य साधन खेती - किसानी है। करीब 20 बीघा खुद से धान की खेती करते हैं। पिछले वर्ष सुखाड़ होने के कारण सभी मेहनत पर पानी फिर गया। इस बार रोहिण नक्षत्र के अंतिम में बीचड़ा बोआई किए। मौसम अनुकूल होते ही बगैर समय नष्ट किए धान रोपाई कर रहे हैं। अब आगे परिणाम जो भी हो। किसान राजाराम सिंह ने बताया कि पिछले वर्ष खेतों में धान बिचड़ा बोआई किए , लेकिन मौसम के कारण अंतिम समय में पानी के कारण बिचड़ा बर्बाद हो गया। इस बार मौसम ने साथ दी है।धान रोपाई की तैयारी में लग गए हैं।श्यामपुर डाका के रामजी यादव , करसोप के अजय यादव सहित अन्य किसान भी खेती के लिए भीड़ गए। धान रोपाई कर रहे धरमपुर की महिला रानी देवी , पिंकी देवी , हेमलता सहित अन्य ने बताया कि पिछले वर्ष सुखाड़ के कारण धान रोपाई नहीं हुई थी।जिस कारण घरों में बैठना पड़ गया। जिस कारण काफी आर्थिक तंगी से जूझना पड़ा। इस बार सावन के शुरू में खेती हो रही है।इससे एक अलग उमंग है। हलांकि कई किसान अभी भी खेतों में बीचड़ा गिराने का काम कर रहे हैं। बीएओ चितरंजन चौधरी ने बताया कि प्रखंड में 9859 हेक्टेयर भूमि में धान रोपाई का लक्ष्य है ।मौसम अनुकुल रहने से लक्ष्य पूरा होने का उम्मीद है।


0 Comments
आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...