पंकज सिंह की रिपोर्ट
संग्रामपुर (मुंगेर ) संग्रामपुर प्रखंड के सभी पंचायत के वार्ड सदस्य के द्वारा बुधवार को प्रखंड कार्यालय के अंदर एकदिवसीय बैठक का आयोजन किया गया। वही सभी वार्ड सदस्यों ने अपने हुंकार भरते हुए सरकार तक अपनी बात को रखा। साथ ही उन्होंने प्रखंड विकास पदाधिकारी, प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी, एवं प्रखंड प्रमुख को आवेदन सौंपते हुए अपनी समस्याओं का निदान हेतु गुहार लगाया। वही इस संदर्भ में रामपुर पंचायत के उपमुखिया सह मुंगेर जिला वार्ड संघ अध्यक्ष प्रेम कुमार रजक ने बताया कि संग्रामपुर प्रखंड के सभी आठ पंचायत में बिना कार्यकारिणी के बैठक के ही पिछले 22 महीने से पंचायत के सभी योजनाओं को खोला जा रहा है और गुणवत्ता विभिन्न तरीके से माननीय मुखिया जी के द्वारा कार्य किया जा रहा है। वार्ड सदस्यों के फर्जी हस्ताक्षर से कार्यकारिणी बैठक का कोरम पूरा कर लिया जाता है। और जिस योजनाओं में मुखिया जी को अच्छा खासा बचत होता है उसी योजनाओं को खोला जाता है। बाकी जरूरी योजनाओं को दरकिनार कर दिया जाता है। नियम और कानून तो सिर्फ लाचार और कमजोर वार्ड सदस्यों के लिए ही बनाया जाता है। वही सभी वार्ड सदस्य ने एक साथ हुंकार भरते हुए यह कहा कि हमारे हस्ताक्षर को उस फर्जी हस्ताक्षर से मिलाया जाए सही हस्ताक्षर मिलान नहीं होने पर दोषी मुखिया जी पर कानूनी कार्यवाही किया जाए। वही इस संदर्भ में ददरीजाला पंचायत के उप मुखिया सह वार्ड संघ प्रखंड अध्यक्ष गोपाल पासवान ने कहा कि मुखिया जिस वार्ड में काम करवाते हैं। वहां के वार्ड सदस्य को भी विश्वास में रखकर काम किया जाए। इस संदर्भ में मौजूद वार्ड सदस्य रंजीत कुमार,शंभू यादव, राजीव कुमार सिंह, मोहम्मद गफ्फार, दीपक कुमार, राहुल कुमार, पवन कुमार, पूरन मंडल, रंजीत साव, टिंकू ठाकुर, अमरजीत कुमार एवं तमाम वार्ड सदस्य मौजूद थे।


0 Comments
आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...