बांका जिले के चांदन प्रखंड में विवाहिता के साथ दुष्कर्म मामला दर्ज। आरोपी फरार।

बांका जिले के चांदन प्रखंड में विवाहिता के साथ दुष्कर्म मामला दर्ज। आरोपी फरार।

बांका: जिले के चांदन प्रखंड के गौरीपुर पंचायत के एक गांव की एक शादीशुदा लड़की के साथ एक युवक द्वारा दुष्कर्म किए जाने का मामला थाना आया है।पीड़ित लड़की के आवेदन पर घटना का मामला दर्ज कर पीड़िता को 164 के तहत बयान दर्ज कराने के लिए बांका न्यायालय भेज दिया गया है। आरोपी युवक मामला दर्ज होने के पूर्व ही पुलिस की गिरफ्त से बाहर बताया जा रहा है। बताया जाता है गुरुवार की दोपहर बारिश के बीच गांव के पीड़ित लड़की घर के बगल स्थित जंगल की तरफ गयी थी। इसी दौरान गौरीपुर पंचायत के ही गोविंदपुर निवासी रोहित यादव ने लड़की के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।युवती द्वारा घटना की जानकारी परिवार वालों को देते ही माता पिता के साथ थाना पहुंची लड़की ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म किए जाने मामला दर्ज कराया। हालांकि लड़की का एक दूसरे लड़के के साथ जंगल में बातचीत करता देख आरोपी युवक द्वारा इसकी जानकारी लड़की के स्वजनों को दिए जाने की बात कहने पर आरोपी युवक के खिलाफ यह मामला दर्ज कराये जाने की भी बातें सामने आ रही है। इस मामले में पुलिस  दूसरे युवक की भी पहचान करने मे जुट गयी है। पीड़ित नवविवाहिता का पति तीन दिन पूर्व अपनी पत्नी को छोड़ कर गया था।

इस संबंध मे प्रभारी थानाध्यक्ष विष्णुदेव कुमार ने बताया कि घटना का मामला दर्ज कर आरोपी युवक की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की जा रही है। औऱ जल्दी ही उक्त आरोपी जेल में होगा।

Post a Comment

0 Comments