अपहरण औऱ दुष्कर्म के आरोपी को साक्ष्य के अभाव में रिहा किया गया।

अपहरण औऱ दुष्कर्म के आरोपी को साक्ष्य के अभाव में रिहा किया गया।

बांका: 17 अक्तूबर 22 से लगातार जेल में बंद युवक को बुधवार बांका के पोक्सो न्यायालय द्वारा निर्दोष बता कर रिहा कर दिया गया। आरोपी बनाये गये युवक रंजन यादव ग्राम सिंहाजोर थाना बांका निवासी पर बंधुवा कुराबा थाना में एक नाबालिग लड़की के अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए उसे घटना के बाद जेल भेज दिया गया था। गिरफ्तारी के बाद से वह जेल में रह कर ही अपना पूरा केश का विचारण कराया। इस मुकदमे में सुनवाई के दौरान न्यायालय में सात गवाह की गवाही हुई। जिसमें किसी ने भी घटना का समर्थन नही किया। औऱ बहस पूरा होने के बाद एडीजे छह  मुकेश कुमार  न्यायाधीश ने आरोपी को साक्ष्य के अभाव में रिहा कर दिया। इस केश में सुनवाई के दौरान सरकार की ओर से अधिवक्ता श्री प्रसाद पंडित जबकि बचाव पक्ष की ओर से अधिवक्ता अक्षय मुकुल थे।

Post a Comment

0 Comments