बांका: गणतंत्र दिवस पर चांदन प्रखंड कार्यालय द्वारा नयी समय सारणी के कारण कई पदाधिकारी सरकारी कार्यालय में जहां झंडोत्तोलन में शामिल नही हो सके वही कृषि कार्यालय में झंडोत्तोलन नही होने के पीछे में इस समय सारणी में नाम नही होना बताया जाता है। पूर्व से निर्धारित समय सारणी में पंसस की बैठक में काफी कम उपस्थिति के बाबजूद नयी समय सारणी में झंडोत्तोलन अफरातफरी के बीच हुई।बीडीओ,सीओ,औऱ प्रमुख सहित कई पदाधिकारी, बालविकास परियोजना कार्यालय,बीईओ कार्यालय,जीविका कार्यालय,पशुचिकित्सालय के साथ किसी भी विद्यालय के झंडोत्तोलन में शामिल नही हो सके। जिससे सभी जगह काफी कम भीड़भाड़ रही। इस नयी समय सारणी से स्थानीय आम लोगो के साथ कुछ सरकारी कर्मी भी नाखुश नजर आये। इस संबंध में भाजपा के वरिष्ठ नेता हरेकृष्ण पांडेय,चंदन सिंहा, मनीष शर्मा,मंडल अध्यक्ष ने कहा कि बिना आम लोगो को जानकारी के समय बदलने और पदाधिकारी का कुछ सीमित जगहों पर ही जाने से कुछ स्कूली बच्चों और कुछ कार्यालय कर्मी को निराशा हुई है। साथ ही सरकारी कार्यालय में झंडोत्तोलन नही होना भी अपमान है। इसमे सुधार की जरूरत है। वही बीडीओ राकेश कुमार ने बताया कि बैठक में जो निर्णय हुआ था। उसमें शेष कार्यालय को अपना समय खुद निर्धारित करना था।कृषि पदाधिकारी संजय कुमार ने जानबूझ कर झंडोत्तोलन नही किया। इसकी जानकारी वरीय पदाधिकारी को दे दिया गया है।


0 Comments
आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...