बांका:चांदन प्रखंड मुख्यालय के आदर्श मध्य विद्यालय के प्राचार्य उत्तम कुमार को बुधवार अवकाश प्राप्ति पर शानदार विदाई समारोह आयोजित किया गया। जिसमें बीडीओ राकेश कुमार सहित स्कूल के सभी शिक्षक,शिक्षिका सहित बड़ी संख्या अन्य विद्यालय के भी शिक्षक शिक्षिका एंव अन्य ग्रामीण उपस्थित हुई। इस अवसर पर उत्तम कुमार को फूल मालाओं से सम्मानित कर उन्हें अंग वस्त्र प्रदान करते हुए उसके इस विद्यालय के कार्यकाल की सराहना करते हुए उनके कार्यकाल में विद्यालय में पढाई सहित अन्य व्यवस्था में बेहतर सुधार की बात कही गयी। वही अवकाश प्राप्त उत्तम कुमार ने कहा कि उन्होंने इस विद्यालय में अपना कीमती समय देकर छात्रों को सुंदर शिक्षा देने का हमेशा प्रयास किया है। साथ ही उन्हें यहां के लोगो औऱ पदाधिकारियो का भरपूर समर्थन मिला है।वे इस प्यार को कभी भूल नही पाएगें। वही चिकित्सा प्रभारी एके सिंहा भी आज के ही दिन अवकाश प्राप्त कर गये। जिनका विदाई समारोह बाद में किया जाएगा।



0 Comments
आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...