बांका:शुक्रवार देर शाम चांदन कटोरिया थाना क्षेत्र की सीमा पर दो मोटर साइकिल की आमने सामने टक्कर में एक युवक की मौत जबकि दूसरा गंभीर हालत में रिम्स में इलाज करा रहा है। घटना किस क्षेत्र में है इसका पता लगाने के कारण अभी तक किसी भी थाना में दर्ज नही हुआ है। बताया जाता है कि हथगढ़ के आगे दो मोटरसाइकिल की सीधी टक्कर में प्रखंड के कोरिया पंचायत के धबोनी निवासी सिकंदर तांती औऱ भोडाबाजार निवासी रामा यादव गंभीर रूप से जख्मी हो गया। आनन फानन में दोनों को देवघर ले जाया जा रहा था।जिसमे रामा यादव की मृत्यु रास्ते मे ही हो गयी। जबकि सिकंदर तांती का रिम्स में गंभीर हालत में इलाज चल रहा है। किसी भी पक्ष द्वारा किसी भी थाने को जानकारी नही दिया गया। फिर भी घटना की जानकारी होने पर प्रखंड के अस्पताल से एम्बुलेंस भेज कर दोनों को देवघर भेजा गया। थानाध्यक्ष विष्णुदेव कुमार ने बताया कि घटनास्थल कटोरिया थाना अंतर्गत पड़ता है। जिसे जनकारी दे दिया गया है।

0 Comments
आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...