केंद्रीय टीम ने किया अस्पताल का निरीक्षण बांका: चांदन प्रखंड मुख्यालय स्थित

केंद्रीय टीम ने किया अस्पताल का निरीक्षण बांका: चांदन प्रखंड मुख्यालय स्थित

बांका: चांदन प्रखंड मुख्यालय स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में स्वास्थ्य विभाग की केंद्रीय टीम महत्वाकांक्षी योजना को लेकर निरिक्षण करने पहुंची। स्वास्थ्य मंत्रालय के डारेक्टर एवं पटना के डिप्टी डायरेक्टर बुधवार सुबह सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र आयी और अस्पताल के सभी विभागों के अभिलेखों का अवलोकन किया और सभी विभाग में कितने मरीजों का इलाज या बंध्याकरण हुआ साथ ही प्रसव कक्ष सहित इन सभी विभागों की जानकारी लिया गया। साथ ही साथ पूरे अस्पताल के एक एक जगहों का गहराई से  देखा गया। आकांक्षी योजना के लिये यहां पर क्या क्या किया जा सकता है और क्या कमी है क्या करने से यह बेहतर हो सकता है इसपर चर्चा की गयी। इस टीम के द्वारा सुईया उपस्वास्थ्य केंद्र को भी देखने गयी। इस मौके पर आरएएम भागलपुर डीपीएम बांका, के साथ जावेद और तौफीक  बीडीओ राकेश कुमार,प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी एके सिंहा स्वास्थ्य प्रबंधक बीसीएम सहित सभी एएनएम जीएनएम कर्मचारी उपस्थित थे। इस टीम द्वारा निरीक्षण के जानकारी को लेकर अस्पताल परिसर की साफ सफाई,वार्डो का रखरखाव सहित सभी कर्मी की उपस्थिति भी अन्य दिनों से अलग दिख रहा था।



Post a Comment

0 Comments